हाई टेंशन लाइन का तार टूट कर झोपड़ी में गिर गया। जिससे अचानक आग लग गई। जिस पर वृद्धा की जिंदा जलकर मौत हो गई। वहीं पति गम्भीर रूप से झुलस गया।मौके पर पहुंची दमकल ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
जानकारी के गिरवा थाना क्षेत्र के हुसैनपुर गांव निवासी सुनीता 52 पत्नी गणेश प्रसाद सड़क किनारे छानी बनाकर अपने परिवार के साथ रहती थी। पति पंचर की दुकान खोले है। मंगलवार की रात झोपड़ी के ऊपर से गुजरी हाई टेंशन लाइन का तार टूट कर आचानक छानी में गिर गया। जिससे छानी में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटे तथा शोर शराबा सुनकर खेतों में काम कर रहे किसान पहुंच गए। तत्काल सूचना पुलिस के साथ दी मौके पर पहुंची दमकल ने जब तक आग बुझाई तब तक वृद्धा की जिंदा जलकर मौत हो गई। वहीं गणेश गंभीर रूप से झुलस गया। जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं आग से सामान भी जल गया है।