कानपुर-स्कूल में दाखिला कराने के साथ समाजसेवी ने दिव्यांशी का सपना किया साकार

SHARE:

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ की समाजसेवी ने अलख जगाते हुए आर्थिक रूप से कमजोर बालिका का विद्यालय में दाखिला दिलाने के साथ किताबे,ड्रेस आदि दिलाकर उसका सपना साकार किया।
अखिल भारतीय प्रजापति कुंभकार महासभा फोरम रामपाल प्रजापति राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि फोरम के राष्ट्रीय महासचिव दिनेश कुमार प्रजापति एड कानपुर द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी आर्थिक स्थिति से कमजोर बच्ची कुमारी दिव्यांशी का कानपुर के शकुंतला राज देवी शिक्षण संस्थान गोविंद नगर कानपुर में एडमिशन कराकर स्कूल की पूरी फीस अदा करने के साथ साथ बच्ची का ड्रेस,बैग,किताबें सारी स्कूल की जरूरत संबंधित चीजें दिलाई। इस सराहनीय पहल के लिए अखिल भारतीय प्रजापति कुंभकार महासभा फोरम परिवार संगठन शकुंतला राज देवी शिक्षण संस्थान के निदेशक दिवाकर ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के सहयोगी बने समाजसेवी राष्ट्रीय महासचिव एड दिनेश कुमार प्रजापति का आभार जताया। साथ ही कहा कि महापुरुषों ने कहा शिक्षा वह शेरनी का दूध है जो पीएगा वही दहाड़ेंगा। बता दें कि दिव्यांशी की आर्थिक स्थिति बिल्कुल ठीक नहीं है। परिवार वाले उसका अच्छे स्कूल में दाखिला नहीं करवा पा रहे थे। लेकिन समाजसेवी में मदद में हाथ बढ़ाते हुए बालिका का सपना साकार किया।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment