बाँदा-दो पालियों में होगी परीक्षाएं,परीक्षा के लिए बनाये गए 9 केंद्र

SHARE:

जनपद में होमगार्ड की परीक्षा 9 केंद्रों में आयोजित होगी। परीक्षा को लेकर आयोजित बैठक में एएसपी ने पुलिस अधिकारियों को केंद्रों की अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी है।
गुरुवार को अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज द्वारा पुलिस लाइन सभागार में आगामी होमगार्ड एनरोलमेंट-2025 की लिखित परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारियों व थाना प्रभारियों आदि के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए । बैठक के दौरान एएसपी शिवराज ने परीक्षा की संवेदनशीलता के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक एवं सुदृढ़ प्रबंध सुनिश्चित करने व परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की नकल,अनुचित साधनों के प्रयोग अथवा अव्यवस्था फैलाने वाले तत्वों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए। साथ ही परीक्षा केन्द्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ एकत्रित न होने देने एवं संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर सतत निगरानी रखने तथा आवश्यकतानुसार चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। परीक्षार्थियों को परीक्षा केन्द्र तक पहुंचने में किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए यातायात व्यवस्था को भी सुचारु बनाए रखने के एएसपी ने निर्देश दिए। एएसपी शिवराज ने बताया कि दिनांक 25, 26 एवं 27 अप्रैल 2026 को दो पालियों में सुबह 10.00 से 12.00 व शाम 03.00 से 05.00 बजे होने तक वाली होमगार्ड एनरोलमेंट-2025 की लिखित परीक्षा हेतु जनपद में कुल 09 परीक्षा केन्द्र बनाये गये है।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment