झांसी-दो पत्नियों के छोड़कर जाने के बाद ज्यादा शराब पीने से युवक की हुई मौत

SHARE:

दो पत्नियों के छोड़ कर जाने के बाद युवक शराब के गम में डूब गया। ज्यादा शराब पीने से उसकी मौत हो गई।
झांसी जनपद के थाना बरुआसागर के चिपलौटा गांव निवासी मनोज रायकवार (30) पिता ठाकुरदास के साथ गुमनावारा में किराए का कमरा लेकर रहता था। परिजनों ने बताया कि मनोज दो भाइयों में छोटा था। उसकी शादी 10 साल पहले रानी से हुई। कुछ महीने बाद दोनों में विवाद शुरू हो गया। शादी के तीन साल बाद रानी उसे छोड़कर चली गई। दो साल पहले मनोज ने दूसरी जगह शादी कर ली। मगर बहू का किसी से अफेयर था। शादी के कुछ दिन बाद ही वह घर छोड़कर चली गई। दूसरी पत्नी के भी चले जाने के बाद से मनोज ज्यादा शराब पीने लगा। रविवार सुबह पैसा लेकर वह निकला था। सोमवार को उसका शव करगुआ में शराब के ठेके के पास मिला। नवाबाद थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव के मुताबिक अत्याधिक शराब पीने की वजह से मौत हुई है।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई