बाँदा-मेडिकल कॉलेज की समस्याओं की अलग से भेजें डिमांड-केशव

SHARE:

मेडिकल कॉलेज में जो भी समस्याएं हैं,उसके लिए अलग से डिमांड बनाकर शासन को भेजी जाए। डिप्टी सीएम ने सड़क एवं राजस्व की समीक्षा के दौरान कमासिन-राजापुर रोड की मरम्मत कराए जाने के संबंध में लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को निर्देशित किया हैं।
उप मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की।
डिप्टी सीएम ने निर्देश दिए कि पानी के संकट से निपटने के लिए जल जीवन मिशन की पाइप लाइनों को ठीक कराए। साथ ही उन्होंने जल जीवन मिशन के द्वारा पाइप लाइन डालने में टूटी सड़कों को शीघ्र ठीक कराए जाने के निर्देश जल निगम के अधिकारियों को दिए। किलेदार के पुरवा में पानी की समस्या का निदान किए जाने के निर्देश दिए के साथ ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में विद्युत की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित कराए जाने के निर्देश दिए। खराब ट्रांसफार्मरों को शीघ्र ठीक किए जाने तथा मुक्तिधाम के ट्रांसफार्मर को तत्काल बदले जाने के लिए निर्देशित किया। बिलगांव के पास विद्युत के ढीले तारों को ठीक कराए जाने के निर्देश विद्युत विभाग के अधिकारियों को दिए। नरैनी पावर हाउस की विद्युत संबंधी समस्याओं का निराकरण किए जाने के भी निर्देश दिए। मेडिकल कॉलेज की कार्डियोलॉजी में डॉक्टर की उपलब्धता कराने हेतु कार्यवाही किए जाने के उन्होंने निर्देश दिए। कहा कि मेडिकल कॉलेज में जो भी समस्याएं हैं,उसके लिए अलग से डिमांड बनाकर भेजी जाए। सड़क एवं राजस्व की समीक्षा के दौरान कमासिन-राजापुर रोड की मरम्मत कराए जाने के संबंध में लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को निर्देशित किया। चक मार्गों की समस्याओं के निदान हेतु अभियान चलाकर समस्याओं का निराकरण किए जाने तथा पट्टे की भूमि पर कब्जा संबंधी शिकायतों का शीघ्र निस्तारण किए जाने के निर्देश दिए। कृषि एवं गौवंश की समीक्षा के उपरांत गौवंशों के चारे की व्यवस्था हेतु गौचर भूमि को खाली कर नेपियर घास लगाए जाने के निर्देश दिए। किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता पर निस्तारण किए जाने तथा आपदा में किसानों के नुकसान की सहायता दिलाए जाने के निर्देश दिए। बैठक में रमेश अवस्थी सांसद कानपुर,एमएलसी बाबूलाल तिवारी,भाजपा अध्यक्ष कल्लू राजपूत,जिलाधिकारी अमित आसेरी,सीडीओ अजय कुमार पांडेय,एएसपी शिवराज,एसडीएम सदर नमन मेहता आदि उपस्थित रहे।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment