हमीरपुर-शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बिल्कुल नहीं होगी बर्दाश्त-अजीत

SHARE:

जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण करायें। शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं कि जायेगी।
शनिवार को आयुक्त चित्रकूटधाम मण्डल बाँदा अजीत कुमार तथा पुलिस उपमहानिरीक्षक चित्रकूटधाम परिक्षेत्र, बांदा ने हमीरपुर जनपद के तहसील मौदहा में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर आयुक्त तथा डीआईजी ने फरियादियों की शिकायतों को सुना। साथ ही संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक प्रकरण का समयबद्ध,गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से निस्तारण सुनिश्चित कराये जाने के निर्देश दिए। आयुक्त अजीत कुमार ने कहा कि अधिकारी प्रत्येक शिकायत को संवेदनशीलता के साथ लें तथा शिकायतकर्ता की संतुष्टि के अनुरूप उसका गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करें।
सम्पूर्ण समाधान दिवस के उपरांत आयुक्त ने चिकित्सा स्वास्थ्य,पंचायतीराज,सिंचाई,जल जीवन मिशन,विद्युत,नगर पालिका एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा कर जनसुविधाओं से जुड़ी व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्देशित किया कि पेयजल,विद्युत,स्वच्छता,स्वास्थ्य सेवाओं एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं को प्रत्येक दशा में नियमित एवं सुचारु रखा जाए। वर्षा ऋतु को दृष्टिगत रखते हुए जलभराव, जलजनित रोगों एवं अन्य संभावित समस्याओं की रोकथाम हेतु सभी विभाग समन्वय स्थापित कर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें। डीआईजी राजेश एस ने पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि सामांजस्य बनाकर शिकायतों का निस्तारण करायें। डीआईजी ने बेवजह शिकायतों को लंबित न रखने की हिदायत दी है।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई