विदेश-ब्रिटिश ने युद्ध से किया किनारा,अमेरिका को दिया बड़ा झटका

SHARE:

ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने युद्ध से अपने आपको पूरी तरह से किनारा कर लिया है।अमेरिका और इस्राइल की ओर से ईरान के खिलाफ युद्ध में शामिल होने से उन्होंने साफ इनकार कर दिया है।
पूरा पश्चिम एशिया युद्ध की आग में सुलग रहा है। इस्राइल और अमेरिका ने मिलकर सबसे पहले ईरान पर हमला किया। बदले में ईरान ने आस-पास के सभी दुश्मन देशों को निशाना बनाया। इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सहयोगी देशों से मदद की अपील की। लेकिन, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ईरान युद्ध में शामिल न होने के अपने रुख पर अडिग हैं। दरअसल, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने एक बड़ा और कड़ा फैसला लिया है। प्रधानमंत्री स्टार्मर ने कहा कि ब्रिटेन, ईरान के खिलाफ अमेरिका और इस्राइल के सैन्य अभियान में शामिल नहीं होगा। उन्होंने साफ-साफ कहा कि यह हमारी लड़ाई नहीं है। उनका यह फैसला ऐसे समय में आया है जब नाटो सहयोगी देशों की तरफ से ब्रिटेन पर इस जंग में कूदने का भारी दबाव बनाया जा रहा था। प्रधानमंत्री ने साफ किया कि वह देश की सेना को किसी ऐसे आक्रामक अभियान का हिस्सा नहीं बनने देंगे, जिससे ब्रिटेन के राष्ट्रीय हितों को नुकसान पहुंचे।
‘महाबैठक’ करने के लिए तैयार ब्रिटेन
वहीं, ब्रिटेन के पीएम कीर स्टार्मर ने एलान किया है कि जंग की मार झेल रहे होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने के लिए ब्रिटेन इसी हफ्ते करीब 35 देशों की एक ‘महाबैठक’ की मेजबानी करने जा रहा है। प्रधानमंत्री स्टार्मर ने बताया कि इस बेहद संवेदनशील बैठक की अध्यक्षता ब्रिटेन की विदेश सचिव यवेट कूपर करेंगी। हालांकि, उन्होंने बैठक के सटीक दिन का खुलासा अभी नहीं किया है।
ब्रिटेन के फैसले से अमेरिकी नाराज
ब्रिटेन के इस सख्त रूख से अमेरिकी राष्ट्रपति की नाराजगी साफ देखी जा रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ब्रिटेन की ओर से अपने सैन्य ठिकानों के असीमित इस्तेमाल की इजाजत न देना दोनों देशों के पुराने और खास रिश्तों में दरार का संकेत है।
अर्थव्यवस्था पर पड़ रहा था का सीधा असर
ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था पर भी पड़ रहा है। स्टार्मर अच्छी तरह जानते हैं कि अगर ब्रिटेन इस युद्ध में उतरता है, तो स्वेज नहर और होर्मुज जलडमरूमध्य जैसे समुद्री रास्तों में रुकावट आने से ब्रिटेन में तेल की कीमतें आसमान छूने लगेंगी।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment