बाँदा-तिरंगा यात्रा में दिखा उत्साह, भारत माता के जयघोष से गूंजा शहर

SHARE:

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गुरुवार को सदर विधानसभा क्षेत्र में सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी के नेतृत्व में विशाल तिरंगा पद यात्रा निकाली गई। यात्रा में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए 25 हजार से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया। उमस भरी गर्मी के बावजूद लोगों का उत्साह देखते ही बना। हाथों में तिरंगा और जुबां पर भारत माता की जय के गगनभेदी उद्घोष के साथ पूरा शहर राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। पद यात्रा में मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा प्रान्सू दत्त द्विवेदी रहे, जबकि अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष रामकिशोर साहू ने की। कार्यक्रम के जिला संयोजक भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजभवन उपाध्याय रहे। यात्रा में शिक्षक, अधिवक्ता, चिकित्सक, व्यापारी, कवि, सामाजिक कार्यकर्ताओं सहित समाज के विभिन्न वर्गों और बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने सहभागिता की। यात्रा के मार्ग में जगह-जगह व्यापारियों और सामाजिक संगठनों ने स्वागत स्टॉल लगाए। कई स्थानों पर पुष्पवर्षा, माल्यार्पण और शीतल पेय पदार्थ वितरित कर यात्रा में शामिल लोगों का स्वागत किया गया। जिला उद्योग व्यापार मंडल ने बाबूलाल चौराहे पर विशेष स्टॉल लगाकर तिरंगा यात्रा का भव्य स्वागत किया और सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी का माल्यार्पण कर सम्मान किया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत, नरैनी विधायक ओममणी वर्मा, नगर पालिका चेयरमैन मालती गुप्ता बासू, पूर्व सांसद आरके सिंह पटेल, पूर्व विधायक राजकरन कबीर, अजय पटेल, ब्लॉक प्रमुख स्वर्ण सिंह सोनू,विधायक सदर प्रतिनिधि रजत सेठ,जिला महामंत्री निखिल सक्सेना, जिला महामंत्री ममता मिश्रा, पंकज रैकवार, देशराज सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष गुप्ता, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जगराम सिंह चौहान, व्यापार मंडल अध्यक्ष सत्यप्रकाश सर्राफ आदि मौजूद रहे।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई