दिल्ली-दुष्कर्म करने के बाद मोबाईल केबल से गला कसकर आरोपी ने की थी हत्या

SHARE:

आईआरएस अफसर की बेटी की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। आरोपी राहुल ने पहले हैवानियत की। इसके बाद मोबाईल केबल से हत्या करने बाद लूटपाट की। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी कपड़े बदले। इसके बाद फरार हो गया।
दिल्ली के कैलाश हिल इलाके में आरोपी राहुल मीणा की करतूत का सीसीटीवी में खुलासा किया है। आरोपी ने दरिंदगी को 41 मिनट में अंजाम दिया। इस दौरान उसने भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) के वरिष्ठ अधिकारी की बेटी के साथ दुष्कर्म, मारपीट और घर में लूट की। फिर वह अपने कपड़े बदलकर आसानी से फरार हो गया। दिल्ली पुलिस ने भी युवती से दुष्कर्म की पुष्टि की है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी बुधवार सुबह करीब 6.20 बजे आस्था कुंज पार्क से कॉलोनी में घुसा था। इसके बाद वह 6.39 पर युवती के घर में घुसा। फिर वह वारदात को अंजाम देने के बाद 7.20 बजे बिल्डिंग से बाहर निकल गया। इन्हीं 41 मिनटों में आरोपी ने अपनी हैवानियत का कहर युवती पर बरपाया। हैरत की बात यह है कि किसी भी पड़ोसी को उसकी चीख सुनाई नहीं दी। जब पुलिस ने पड़ोसियों व आसपास के सुरक्षाकर्मियों से बात की तो सभी ने घटना से जुड़ी जानकारी के बारे में विरोधाभास बयान दिए। हालांकि पुलिस ने सभी के बयान रिकॉर्ड में रख लिए हैं। वारदात के बाद जब वह बाहर निकला तो इलाके में कार साफ करने वाले एक शख्स ने उसे पहचान लिया और बातचीत भी की। आरोपी ने सामान्य ढंग से जवाब दिया और वहां से निकल गया। संयुक्त पुलिस आयुक्त विजय कुमार ने बताया कि मामले में कई सारे साक्ष्य मिले हैं। इस मामले में दुष्कर्म, हत्या और लूटपाट की धारा में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी राहुल मीणा का पुलिस सत्यापन हुआ था या नहीं इसकी जांच की जा रही है। जांच में पता चला है कि आईआरएस अधिकारी ने अपने कार्यालय में किसी जानकार के द्वारा राहुल को अपने यहां घरेलू सहायक तौर पर रखा था। बाद में जब कर्ज आदि का पता चला तब उसे निकाला था।
दुष्कर्म के बाद केबल से घोंटा गला
दक्षिणी दिल्ली के पॉश इलाके कैलाश हिल में दिल दहला देने वाली वारदात हुई। भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) के वरिष्ठ अधिकारी की बेटी (22) की उनके पूर्व नौकर ने दुष्कर्म के बाद मोबाइल फोन चार्जर की केबल से गला घोंटकर बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी अलवर जिले के राजगढ़ थाना क्षेत्र निवासी राहुल मीणा (19) को डेढ़ महीने पहले रुपयों में हेराफेरी करने पर काम से हटाया गया था। पुलिस ने उसे द्वारका में होटल से गिरफ्तार कर लिया। युवती ने आईआईटी दिल्ली से इंजीनियरिंग की थी। अभी संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षा की तैयारी कर रही थी। पुलिस के अनुसार, युवती माता-पिता के साथ अमर कॉलोनी के कैलाश हिल स्थित बिल्डिंग के तीसरे फ्लोर पर रहती थी। शुरुआती जांच में सामने आया कि युवती के शरीर पर संघर्ष के निशान थे। उसके चेहरे व छाती पर गंभीर चोटें पाई गई। पुलिस का मानना है, आरोपी ने क्रूरता से वारदात को अंजाम दिया। उसने युवती के चेहरे को बुरी तरह नोंचा। दरिंदगी की हकीकत पांच डॉक्टरों की टीम के पोस्टमार्टम के बाद ही सामने आएगी। वहीं, फोरेंसिक विशेषज्ञों और क्राइम टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं।
नौकरी से निकालने का लिया बदला
राहुल को पैसों की हेराफेरी के शक डेढ़ महीने पहले ही नौकरी से निकाला गया था। आशंका है, इसी का बदला लेने के लिए राहुल ने वारदात की। सीसीटीवी फुटेज में वह दिखा, तो मामला खुला। वारदात के बाद वह घर से कीमती सामान भी चुरा ले गया। जांच में सामने आया आरोपी ने वारदात से एक दिन पहले अपने गांव में दोस्त की पत्नी से दुष्कर्म किया। अलवर पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर रेप का केस दर्ज किया है।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment