चित्रकूट-सराहनीय कार्य किये जाने को लेकर डी लिट् उपाधि से सम्मानित किए कमिश्नर

SHARE:

मंडल में सराहनीय कार्य किये जाने को लेकर कमिश्नर चित्रकूट धाम को डी लिट् की उपाधि से सम्मानित किया गया है। उपाधि मिलने पर अधिकारी,कर्मचारियों ने खुशी जताई है।
जगद्गुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग राज्य विश्वविद्यालय चित्रकूट द्वारा आयुक्त अजीत कुमार को उनकी उत्कृष्ट प्रशासनिक सेवाओं,जनकल्याणकारी कार्यों एवं समाज के प्रति समर्पित योगदान के लिए डी०लिट० (D.Litt.) की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उनके द्वारा प्रशासनिक क्षेत्र में किये गये उल्लेखनीय एवं जनोन्मुख कार्यों की राष्ट्रीय स्तर पर स्वीकृति एवं प्रशंसा का प्रतीक है। कमिश्नर अजीत कुमार द्वारा अपने प्रशासनिक कार्यकाल में मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार की मंशानुरूप शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करते हुए गरीब,असहाय, वृद्ध,निराश्रित एवं दिव्यांगजनों तक योजनाओं का लाभ पहुँचाने में अतुलनीय योगदान प्रदान किया गया है। उनके नेतृत्व में पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से शत-प्रतिशत आच्छादित करने हेतु विशेष अभियान संचालित किये गये। जिससे आमजन को प्रत्यक्ष लाभ प्राप्त हुआ। आयुक्त, चित्रकूटधाम मण्डल के रूप में कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत आईएएस अजीत कुमार द्वारा शिक्षा,स्वास्थ्य,रोजगार,पेयजल,जनसुनवाई एवं प्रशासनिक पारदर्शिता के क्षेत्र में प्रभावी सुधारात्मक कदम उठाये गये।विद्यालयों एवं स्वास्थ्य संस्थानों की नियमित समीक्षा एवं निरीक्षण के माध्यम से सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार लाया गया। रोजगारपरक योजनाओं के माध्यम से युवाओं को स्वरोजगार एवं आत्मनिर्भरता हेतु प्रेरित किया गया। पेयजल व्यवस्था,नागरिक सुविधाओं एवं जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु प्रभावी मॉनिटरिंग व्यवस्था विकसित की गयी।यही नहीं जनसुनवाई प्रणाली को सुदृढ़ करते हुए आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर विशेष बल दिया गया। जिससे प्रशासन के प्रति नागरिकों का विश्वास और अधिक मजबूत हुआ। इसके अतिरिक्त,दिव्यांगजनों, महिलाओं,वृद्धजनों एवं वंचित वर्गों के कल्याण हेतु विशेष संवेदनशीलता के साथ कार्य करते हुए विभिन्न योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को प्राथमिकता प्रदान की गयी। अजीत कुमार को डी०लिट० की मानद उपाधि प्रदान किये जाने पर मण्डल के अधिकारियों,कर्मचारियों एवं जनप्रतिनिधियों सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रदान की गयी हैं। उक्त सम्मान सम्पूर्ण चित्रकूटधाम मण्डल के लिए गौरव एवं प्रेरणा का विषय है।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई