बुलन्दशहर-प्रेम प्रसंग के शक में युवक की पीट-पीटकर हत्या,वारदात से मचा हड़कंप

SHARE:

प्रेम प्रसंग के शक में एक युवक की बेरहमी से पिटाई कर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए।
बुलंदशहर के छतारी थाना क्षेत्र में मंगलवार तड़के करीब चार बजे यह वारदात हुई। मृतक की पहचान करीब 24 वर्षीय पुष्पेंद्र पुत्र उदयवीर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पुष्पेंद्र का एक महिला से प्रेम प्रसंग था। आरोप है कि महिला के पति ने अपने एक साथी के साथ उसे पकड़ लिया और दोनों ने उसके साथ मारपीट की। गंभीर चोटों के कारण पुष्पेंद्र की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। सीओ अनूपशहर भरत सिंह सहित पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। फील्ड यूनिट की टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए। मृतक के पिता उदयवीर ने पुलिस को तहरीर देकर शिवाजी, उसकी पत्नी रिंकू समेत तीन अन्य लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है और मामले की जांच की जा रही है।
तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था पुष्पेंद्र
पुष्पेंद्र तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। उसका बड़ा भाई नीरज 26 वर्ष और छोटा भाई टीटू 22 वर्ष का है। बताया गया है कि तीनों भाई निजी कंपनी में काम करते थे। युवक की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
पुलिस जुटा रही साक्ष्य
पुलिस मामले में नामजद लोगों और अन्य संदिग्धों से पूछताछ कर रही है। घटनास्थल से जुटाए गए साक्ष्यों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई