चित्रकूट-मैहर जा रहे श्रद्धालुओं की बोलेरो नदी में गिरी, दो की मौत

SHARE:

तीर्थयात्रियों से भरी बोलेरो अनियंत्रित होकर झूरी नदी में जा गिरी। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए। घायलों में दो की हालत गंभीर बताई गई है। सभी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मध्य प्रदेश के सतना जिले के चित्रकूट थाना क्षेत्र में रविवार तड़के करीब तीन बजे यह हादसा हुआ। बोलेरो में सवार सभी छह लोग उत्तर प्रदेश के कानपुर और आसपास के क्षेत्र के रहने वाले थे। वे मैहर स्थित मां शारदा मंदिर में दर्शन करने जा रहे थे। इसी दौरान झूरी नदी के पास वाहन अनियंत्रित होकर नदी में गिर गया।
राहगीरों ने दिखाई तत्परता
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। वहां से गुजर रहे पैदल तीर्थयात्रियों ने तत्परता दिखाते हुए नदी में उतरकर बोलेरो सवारों को बाहर निकालने में मदद की। सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को चित्रकूट स्थित जानकीकुंड अस्पताल पहुंचाया।
दो मृतकों की हुई पहचान
हादसे में कानपुर निवासी सुनील गुप्ता (50) और हिमांशु सिंह सेंगर (30) की मौत हो गई। घायलों में हमीरपुर निवासी राजकुमार गुप्ता (37), कानपुर निवासी गोपाल तिवारी (42), दीपक तिवारी (35) और राहुल पांडे (35) शामिल हैं। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई