बिहार-अनंत सिंह की बेटी की शाही शादी में 30 लाख रसगुल्ले, 151 गाड़ियों के काफिले में पहुंचेगी बारात

SHARE:

बिहार में एक हाईप्रोफाइल शादी इन दिनों खास चर्चा का विषय बनी हुई है। शादी की भव्य तैयारियों से लेकर मेहमानों के स्वागत और खानपान तक हर व्यवस्था शाही अंदाज में की गई है। समारोह में बड़ी संख्या में मेहमानों के पहुंचने की संभावना है। सांसदों और मंत्रियों के हेलीकॉप्टर से पहुंचने के लिए भी विशेष इंतजाम किए गए हैं।
बिहार के मोकामा विधायक अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी सिंह का विवाह 25 नवंबर को पैतृक गांव नदवां में आयोजित किया जा रहा है। शादी के लिए करीब 10 बीघा जमीन में विशाल पंडाल तैयार किया गया है। जयमाला के लिए जयपुर की थीम पर आकर्षक मंच बनाया गया है। खास मेहमानों के लिए अलग से पंडाल और 30 स्टॉल लगाए गए हैं।
151 गाड़ियों के काफिले में आएगी बारात
दूल्हे ऋषिकेश की बारात करीब 151 गाड़ियों के काफिले के साथ समारोह स्थल पहुंचेगी। शादी में करीब चार लाख लोगों के भोजन की व्यवस्था किए जाने का दावा किया गया है। मेहमानों के लिए 140 से अधिक प्रकार के व्यंजन तैयार किए जा रहे हैं। इसके साथ ही करीब 30 लाख रसगुल्ले बनवाए जा रहे हैं, जो समारोह के प्रमुख आकर्षणों में शामिल हैं।
घुड़दौड़ प्रतियोगिता में थार गाड़ी का इनाम
शादी के अवसर पर करीब 12 बीघा जमीन में घुड़दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जा रहा है। प्रतियोगिता देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुट रहे हैं। घोड़ों की दौड़ देखने के लिए कुछ लोग बिजली के टावरों पर भी चढ़ गए। प्रतियोगिता के विजेता घोड़े के मालिक को थार गाड़ी इनाम में दी जाएगी। समारोह में कई सांसद और मंत्री हेलीकॉप्टर से पहुंच रहे हैं। दुल्हन शिवांगी सिंह लाल साड़ी में विवाह की रस्में निभाती नजर आईं।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई