बाँदा-सर्प के काटने से महिला की मौत,परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का आरोप

SHARE:

आंगन में से रही महिला को सर्प ने में काट लिया। जिसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत गई। घरवालों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
कोतवाली नगर क्षेत्र के सोहाना गांव निवासी शीला 50 पत्नी कालीचरण अपने पुत्र और बहू के साथ आगन में अलग चारपाई में सो रही थी। तभी सोते समय सर्प ने उसके कान में डस लिया। चीख सुनकर परिजनो की नीद खुल गई। काटने के बाद भाग रहे सर्प को परिजनो ने मार डाला। हालत खराब होने पर महिला को तत्काल रानी दुर्गावती में मेंडिकल कालेज में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरो ने के पास सर्प काटने का इंजेक्शन नही था। इंमरजेसी में तैनात डॉक्टर ने बाहर से दवाएं लाने के लिए परिजनों से कहा। घर वालों के मुताबिक डॉक्टरो ने सभी दवाएं अपने पास रख ली। शीला को एक इंजेक्शन भी नही लगाया। जिसके चलते उसकी मौत हो गई। मृतका के पति ने डॉक्टरो पर लापरवाही का आरोप लगाया है। कहा कि अगर डॉक्टर इलाज में लापरवाही न बरतते,तो शीला की जान न जाती। पुलिस ने पंचनामे के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई