जनपद में यूपीटीईटी परीक्षा कड़े सुरक्षा के बीच दो पालियों में आयोजित हुई। परीक्षा को पारदर्शी तथा सकुशल निपटाए जाने को लेकर आयोग द्वारा नामित प्रेक्षक ने जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के साथ केंद्रों में लगातार भृमनशील रहे। साथ ही परीक्षा का जायजा लेते रहे।
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग,प्रयागराज द्वारा आयोजित उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी-2026) जनपद में गुरुवार को सकुशल संपन्न कराई जा रही है। तथा 03 एवं 04 जुलाई, 2026 को प्रतिदिन दो पालियों में शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष वातावरण में संपन्न कराई जाएगी । प्रथम पाली प्रातः 09:30 बजे से 12:00 बजे तक तथा द्वितीय पाली अपराह्न 02:30 बजे से 05:00 बजे तक आयोजित की जा रही है। परीक्षा की शुचिता,पारदर्शिता एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अमित आसेरी तथा एसपी पलाश बसंल के द्वारा सभी 08 परीक्षा केन्द्रों पर सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। प्रत्येक केन्द्र पर प्रशासन एवं पुलिस की सतत निगरानी में परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो रही है। प्रेक्षक अजय कुमार सिंह, (रिटायर्ड डीआईजी) नामित उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग प्रयागराज द्वारा,डीएम अमित आसेरी,पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने संयुक्त रूप से पंडित जे.एन.पीजी कॉलेज तथा नगर पालिका बालिका इंटर कॉलेज का निरीक्षण कर परीक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान परीक्षा कक्ष,सुरक्षा व्यवस्था,प्रवेश प्रक्रिया, सीसीटीवी निगरानी एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया गया। तथा संबंधित अधिकारियों को निष्पक्ष एवं व्यवस्थित परीक्षा संपन्न कराने के निर्देश दिए गए। जनपद में संचालित परीक्षा केन्द्र डी.ए.वी. इंटर कॉलेज, मर्दन नाका,बांदा
आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज,बाबूलाल चौराहा, बांदा,पंडित जे.एन. पीजी कॉलेज,बांदा
राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नगर पालिका बालिका इंटर कॉलेज,जनता इंटर कॉलेज,स्टेशन रोड, खुरहंड,इंटरमीडिएट कॉलेज,तिंदवारी,खानकाह इंटर कॉलेज,जिला परिषद चौराहा, आज 8 परीक्षा केंद्रों में सूचिता पूर्ण परीक्षा संपन्न हो रही है। प्रेक्षक अजय कुमार सिंह ने निर्देशित किया कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार गड़बड़ी नहीं होनी चाहिए। जांच पड़ताल के बाद ही अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया जाए।