दो बाइकों के बीच आमने-सामने जोरदार भिड़त हो गई। जिसमें दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने शवो को कब्जे में लेकर पंचनामें के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार गिरवा थाना क्षेत्र के हुसैनपुर गांव निवासी मोहम्मद आरिफ 26 पुत्र मोहम्मद शरीफ शुक्रवार की शाम किसी काम से बाइक से नरैनी जा रहा था। तभी देवरार गांव के नजदीक सामने से आ रही एक अन्य बाइक से भिड़ंत हो गई। जिससे आरिफ तथा दूसरी बाइक में सवार राम भोला 30 पुत्र जितेंद्र निवासी बबेरू कोतवाली क्षेत्र के बेलदान दोनों घायल हो गए। दोनों को आनन फानन में उपचार के लिए रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां उपचार होने से पहले मोहम्मद आरिफ ने दम तोड़ दिया। वही हालत नाजुक होने के कारण राम भोला को कानपुर रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान उसकी भी कानपुर में मौत हो गई। मृतक आरिफ मुंबई में रहकर मजदूरी करता था 20 अप्रैल को गांव आया था। मौत के बाद मृतक परिवार में कोहराम मचा हुआ है।