अवैध शराब की बिक्री और परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। देर रात चेकिंग के दौरान दो आरोपियों को भारी मात्रा में देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से 675 क्वार्टर शराब बरामद हुई है।
बांदा के बदौसा थाना क्षेत्र में 2/3 सितंबर की देर रात पुलिस गश्त और चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर तुर्रा पुल के पास पुलिस टीम ने संदिग्ध चार पहिया वाहन को रोककर तलाशी ली। वाहन से 675 क्वार्टर यानी 15 पेटी अवैध देशी शराब बरामद हुई। पुलिस ने शराब के परिवहन में प्रयुक्त चार पहिया वाहन को भी सीज कर दिया।
पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में अवैध शराब की बिक्री और निष्कर्षण के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान वैभव पुत्र धनपद और विनय पुत्र शिवभवन, दोनों निवासी कस्बा अतर्रा, थाना अतर्रा, बांदा के रूप में हुई है। बरामद शराब मस्तीह ब्रांड की बताई गई है। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना बदौसा में आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मुकदमा संख्या 165/26 दर्ज किया गया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। 15 पेटी शराब और वाहन बरामद
पुलिस के अनुसार आरोपियों के कब्जे से 675 क्वार्टर अवैध देशी शराब तथा परिवहन में प्रयुक्त एक चार पहिया वाहन बरामद हुआ है। शराब की बड़ी खेप मिलने के बाद पुलिस अब इसके स्रोत और आपूर्ति से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है। पुलिस टीम ने देर रात की कार्रवाई
कार्रवाई करने वाली टीम में थानाध्यक्ष राधाकृष्ण तिवारी, उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार, कांस्टेबल नंदलाल और कांस्टेबल अनिल यादव शामिल रहे।