बाँदा-सड़क हादसे में युवती सहित दो की हुई दर्दनाक मौत

SHARE:

सड़क हादसे में युवक सहित एक अन्य युवती की मौत हो गई। वहीं युवती का पति घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार पैलानी थाना क्षेत्र के अदरी गांव के मजरा रामदयाल पुरवा निवासी विनोद उम्र 35 वर्ष पुत्र रामाधार पड़ोसी युवक की बरात में शामिल होने झंझरी पुरवा गया हुआ था। बुधवार की सुबह वह बाइक से वापस घर लौट रहा था। तभी चौकी पुरवा के पास सामने से आ रहे डीजे लदे लोडर से बाइक सवार टकरा गया। जिससे विनोद की मौके पर मौत हो गई। भाई महेद्र ने बताया कि वह बगलौर में रहकर मजदूरी करता था। वही एक अन्य में बिसंडा थाना क्षेत्र के बघैला गांव निवासी 22 वर्षीय अर्चना पत्नी इंद्रा अपने पति के साथ बाजार सामान खरीदने गई थी। मंगलवार की शाम बाइक से घर जा रहे थे। तभी गड़ाव गांव के पास बाइक आनयंत्रित हो कर गिर गई। जिससे यह दोनो लोगो घायल हो गए। उपचार के लिए दोनो को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॅाक्टरो ने अर्चना को मृत घोषित कर दिया।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई