बाँदा-साइबर क्राइम मैनेजमेंट के क्षेत्र में एएसपी ने हासिल की पीएचडी की उपाधि

SHARE:

यदि व्यक्ति में दृढ़ इच्छाशक्ति एवं समर्पण हो,तो वह किसी भी चुनौतीपूर्ण परिस्थिति में अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकता है। इसी तरह का उदाहरण एएसपी ने साइबर क्राइम मैनेजमेंट के क्षेत्र में पीएचडी (डॉक्टरेट) की उपाधि प्राप्त कर पेश किया है।साथ ही एएसपी पुलिसकर्मियों व युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत भी बने हैं। जनपद के अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज द्वारा समर्पण,अनुशासन एवं शिक्षा के प्रति अपनी अटूट निष्ठा का परिचय देते हुए साइबर क्राइम मैनेजमेन्ट के क्षेत्र में पीएचडी (डॉक्टरेट) की उपाधि प्राप्त की गई है।इसके लिए उच्चाधिकारियों सहित पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज को साइबर क्राइम मैनेजमेंट क्षेत्र पीएचडी (डाक्टरेट) की उपाधि प्राप्त करने पर सम्मानित कर उन्हें बधाई दी। साथ ही कहा कि यह सफलता न केवल पुलिस विभाग के लिए गर्व का विषय है। बल्कि इस प्रकार की उपलब्धियां विभाग में सकारात्मक ऊर्जा एवं उत्कृष्ट कार्य व संस्कृति को बढ़ावा प्रदान करती है। अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने अपने महत्वपूर्ण एवं व्यस्त प्रशासनिक दायित्वों के निर्वहन के साथ-साथ उच्च शिक्षा के क्षेत्र में यह सफलता अर्जित की है।इस अनुसंधान में साइबर सुरक्षा हेतु प्रभावी सुझाव दिए गए है तथा भारत सरकार की “Zero Trust Policy”के तहत Principle of Least Privilege (PoLP) की नीति को सही अपने शोध से साइबर अपराध रोकने में कारगर सही सिद्ध किया गया है। जिसमें उपयोगकर्ताओं को केवल न्यूनतम आवश्यक अधिकार ही प्रदान किए जाते हैं। जिससे अनधिकृत पहुंच,डेटा उल्लंघन और साइबर हमलों के जोखिम को प्रभावी रूप से कम करने के साथ-साथ साइबर सुरक्षा संरचना को अधिक मजबूत,नियंत्रित और विश्वसनीय बनाने में सहायता प्राप्त होगी। उनका यह प्रयास न केवल पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए,बल्कि जनपद के युवाओं के लिए भी प्रेरणास्रोत है। अपर पुलिस अधीक्षक की सफलता यह दर्शाती है कि यदि व्यक्ति में दृढ़ इच्छाशक्ति एवं समर्पण हो,तो वह किसी भी चुनौतीपूर्ण परिस्थिति में अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकता है। पीएचडी की उपाधि हासिल करने पर एसपी पलाश बंसल के अलावा सहायक एसपी मेविश टाक,सीओ ऑफिस अखिलेश राजन,सीओ सदर सौरभ सिंह,बबेरू कृष्णकांत त्रिपाठी आदि ने भी खुशी जताई है।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment