अनुसूचित जाति की फर्जी तरीके से जमीन लिखा पढ़ी कराने के मामले में पुलिस ने दो और भू माफियाओ को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार करने के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया है। दोनों पर 10-10 हजार का इनाम भी घोषित था।
पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में रविवार को थाना मटौंध पुलिस द्वारा कूटरचित दस्तावेजों का प्रयोग कर फर्जी जमीन की रजिस्ट्री कराने वाले 10-10 हजार रुपए के इनामी 02 अन्य वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। सहायक एसपी मेविस टॉक ने बताया कि थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के खुटला निवासी देबिया पुत्र चैतुवा द्वारा दिनांक 12.02.2026 को थाना मटौंध पर अपने 34 बीघा जमीन की कुछ लोगों द्वारा फर्जी रजिस्ट्री कराने के सम्बन्ध प्रार्थना पत्र दिया गया था। जिसके सम्बन्ध में थाना मटौंध पर अभियोग पंजीकृत किया गया था। मुकदमा दर्ज करने के बाद अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के द्वारा 10-10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। जिस पर थाना मटौंध पुलिस द्वारा पुर्व में दो 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जा चुका है। घटना में शामिल अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के क्रम में रविवार को थाना मटौंध पुलिस द्वारा आजम खान पुत्र अयूब खान निवासी बिजली खेड़ा थाना कोतवाली नगर,भागवत प्रसाद उर्फ बबलू पुत्र विष्णु निवासी जौरही थाना कोतवाली देहात को भूरागढ़ बाइपास से गिरफ्तार कर किया गया है। वहीं इसके पूर्व में पुलिस ने अभियुक्त केदार पुत्र शिवनंदन निवासी इटावा थाना मतोंड तथा दिलीप पुत्र इंद्रपाल निवासी लोक तारा थाना कोतवाली देहात को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक थाना मटौंध दीपेन्द्र सिंह,उप निरीक्षक सृष्टि नगायच,आरक्षी रवि कुमार,शिवम कुमार,पीआरडी सुनील कुमार आदि शामिल रहे।