लखनऊ-दरोगा भर्ती परीक्षा में पास कराने का ठेका लेने वाला एक और आरोपी गिरफ्तार

SHARE:

दरोगा भर्ती परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों से ठगी करने वाले एक और आरोपी को एसटीएफ ने पकड़ा है। अब तक पांच आरोपी पकड़े जा चुके हैं।
उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा के नाम पर अभ्यर्थियों से ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ कार्रवाई करते हुए स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले में अब तक पांच आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।एसटीएफ की मेरठ फील्ड यूनिट ने शनिवार रात थाना राया क्षेत्र के मोहल्ला शिवपुरी स्थित रजनी लाइब्रेरी के पास से अनुज कुमार को दबोच लिया। वह ग्राम हवेली, थाना राया, जनपद मथुरा का निवासी है। तलाशी के दौरान उसके पास से एक मोबाइल फोन, उपनिरीक्षक भर्ती के दो एडमिट कार्ड, अन्य परीक्षाओं के चार एडमिट कार्ड, आठ व्हाट्सएप चैट और सामान्य ज्ञान की एक पुस्तक बरामद की गई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता है। इसी दौरान उसकी मुलाकात गोपाल रावत नाम के युवक से हुई थी, जो अभ्यर्थियों को उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा पास कराने का झांसा देकर करीब 22 लाख रुपये तक की मांग करता था। अनुज का काम अभ्यर्थियों को तलाश कर उन्हें गोपाल से मिलवाना था। एसटीएफ की सूचना पर थाना राया में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। फरार चल रहे गोपाल रावत की तलाश जारी है।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment