जनपद के दस केंद्रों में चल रही नागरिक पुलिस दरोगा की परीक्षा को लेकर दूसरे दिन भी केंद्रों में खास चौकसी देखने को मिली। एडीजी जोन प्रयागराज सहित डीआईजी, डीएम,एसपी लगातार केंद्रों में भृमण शील रहे। साथ ही परीक्षाओ का जायजा लेते रहे।
गौरतलब हो उत्तर प्रदेश नागरिक पुलिस परीक्षा रविवार को दूसरे दिन भी सम्पन्न हुई। परीक्षा को लेकर मेडिकल कॉलेज, कृषि विश्वविद्यालय, आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज,पंडित जेएन कालेज सहित जनपद में दस केंद्र बनाए गए। परीक्षा को लेकर केंद्रों में पीएसी सहित भारी पुलिस फोर्स को तैनात किया गया। वहीं डीएम जे रीभा,एसपी पलाश बंसल,एएसपी शिवराज सहित सर्किल आफिसर एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट केंद्रों में निरंतर नजर बनाए हुए हैं। परीक्षा के दूसरे दिन एडीजी जोन प्रयागराज ज्योति नारायण,पुलिस उपमहानिरीक्षक राजेश एस,डीएम जे रीभा,पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने कृषि विश्वविद्यालय पंo जेएनपीजी कॉलेज के परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। साथ ही परीक्षाओ की व्यवस्थाएं देखी। जायजा लेने के साथ आवश्यक निर्देश भी दिए।