नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन ईगल के तहत कमासिन पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 4 किलो 214 ग्राम अवैध सूखा गांजा बरामद किया है। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया गया।
पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 12 अगस्त को कमासिन पुलिस गश्त और चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि बबेरू रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास इन्गुआ मोड़ पर बने यात्री निवास में दो युवक अवैध गांजा लिए मौजूद हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर राज पुत्र उदयभान निवासी पचनेही, थाना कोतवाली देहात और अमन पुत्र राजेश निवासी पचनेही, थाना कोतवाली देहात को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर दोनों के कब्जे से कुल 4 किलो 214 ग्राम सूखा गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने बरामद गांजा कब्जे में लेकर दोनों आरोपियों के खिलाफ मु0अ0सं0 222/26, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना कमासिन में मुकदमा दर्ज किया। कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार ओझा, कांस्टेबल सौरभ शुक्ला,आरक्षी सूर्यप्रकाश सिंह शामिल रहे।