बाँदा-स्वतंत्रता दिवस को लेकर रेलवे स्टेशन पर बढ़ाई जाएगी सुरक्षा

SHARE:

स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर रेलवे स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर रेलवे सुरक्षा बल ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बुधवार को प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त प्रयागराज प्रदीप कुमार गुप्ता ने आरपीएफ पोस्ट बांदा रेलवे स्टेशन का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बल सदस्यों का सुरक्षा सम्मेलन कर आगामी 15 अगस्त को लेकर स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए। उन्होंने रेलवे परिसर में विशेष चेकिंग अभियान चलाने, संदिग्ध गतिविधियों पर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से पैनी नजर रखने और ड्यूटी के दौरान पूरी सतर्कता बरतने को कहा।
निरीक्षण के दौरान प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त ने आरपीएफ पोस्ट, बैरक की साफ-सफाई समेत अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने बल सदस्यों को ड्यूटी संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए आर्म्स, एम्युनिशन और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स का सही तरीके से उपयोग करने के निर्देश दिए। स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए स्टेशन परिसर में आने-जाने वाले यात्रियों और संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखने तथा किसी भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति की जानकारी मिलने पर तत्काल कार्रवाई करने को कहा गया। निरीक्षण के दौरान सहायक सुरक्षा आयुक्त झांसी कृष्णानंद तिवारी, आसूचना अधिकारी देवेंद्र सिंह सोलंकी, प्रभारी निरीक्षक सुरुचि द्विवेदी समेत आरपीएफ स्टाफ मौजूद रहा।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई