ट्रैक्टर की बैटरी चोरी करने के मामले में दो आरोपियों को घटना की सूचना मिलने के 12 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई ट्रैक्टर की बैटरी भी बरामद की है। दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
सहायक एसपी मेविस टाक में बताया कि 12 अगस्त को कोतवाली देहात क्षेत्र निवासी पुष्पेंद्र ने थाने में सूचना दी थी कि अज्ञात चोर उसके ट्रैक्टर की बैटरी चोरी कर ले गए हैं। सूचना पर पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कीं। इसी क्रम में पुलिस टीम रात्रि गश्त और चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के पास दो संदिग्धों को पकड़ लिया। पूछताछ और तलाशी के दौरान उनके कब्जे से चोरी की गई ट्रैक्टर की बैटरी बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान संजय पुत्र रामराज निवासी ग्राम गढ़ाओ, थाना बिसंडा और मनोज पुत्र दरोला निवासी ग्राम रयान, थाना बबेरू, जनपद बांदा के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मु0अ0सं0 219/26, धारा 303(2)/317(2) बीएनएस, थाना कोतवाली देहात में मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक रेनू शर्मा, कांस्टेबल अभिषेक मिश्रा और कांस्टेबल सत्यदेव शामिल रहे।