बाँदा-लघुशंका को जा रहे ट्रक चालक की अचानक बिगड़ी तबीयत, सड़क पर गिरकर मौत

SHARE:

लघुशंका के लिए जा रहे ट्रक चालक के सीने में अचानक तेज दर्द उठा और वह सड़क पर गिर पड़ा। आसपास मौजूद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। प्रथम दृष्टया मौत का कारण हार्ट अटैक माना जा रहा है।
जनपद के देहात कोतवाली क्षेत्र के पचनेही गांव निवासी 45 वर्षीय हरीराम यादव पुत्र रामप्रसाद यादव शुक्रवार दोपहर ट्रक लेकर फतेहपुर की ओर जा रहा था। मूगुस गांव के पास स्थित एक ढाबे के नजदीक उसने ट्रक खड़ा किया और लघुशंका के लिए जाने लगा। इसी दौरान उसके सीने में अचानक तेज दर्द हुआ और वह सड़क पर गिर पड़ा।
आसपास के लोगों ने उसे सड़क पर पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने हरीराम के जीवित होने की आशंका में तत्काल तिंदवारी पीएचसी पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
थानाध्यक्ष संदीप पटेल ने बताया कि प्रथम दृष्टया ट्रक चालक की मौत हार्ट अटैक से होना प्रतीत हो रही है। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। हरीराम की मौत की खबर जैसे ही परिजनों को मिली, घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा मौत का कारण
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारण की पुष्टि हो सकेगी।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई