बाँदा-आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की अमूल्य धरोहर हैं वृक्ष-अमित

SHARE:

वृक्ष केवल पौधे नहीं,बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की अमूल्य धरोहर हैं। इसलिए हर कोई वृक्ष लगाए। ऊर्जा विभाग के बैठक में अनुपस्थित रहने पर डीएम ने स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
जिला वृक्षारोपण समिति/ जिला पर्यावरण समिति एवं जिला गंगा समिति की बैठक जिलाधिकारी अमित आसेरी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। बैठक में निर्देश देते हुए डीएम ने कहा कि जनपद को हरित,स्वच्छ एवं पर्यावरणीय दृष्टि से समृद्ध बनाने के उद्देश्य से जिला वृक्षारोपण समिति,जिला पर्यावरण समिति एवं जिला गंगा समिति संयुक्त रूप से कार्य करें।जिलाधिकारी अमित आसेरी ने कहा कि वृक्ष केवल पौधे नहीं,बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की अमूल्य धरोहर हैं। ऊर्जा विभाग के बैठक में अनुपस्थित रहने पर डीएम ने स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। लोक निर्माण विभाग को सड़क चौड़ीकरण एवं निर्माण कार्यों के दौरान कटे वृक्षों के स्थान पर प्रतिपूरक वृक्षारोपण सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए डीएम ने कहा कि प्रमुख सड़कों, पर्यटन स्थलों एवं सार्वजनिक परिसरों को आकर्षक हरित पट्टी के रूप में विकसित करने तथा पुष्पीय, फलदार एवं छायादार पौधे लगाये। नगर एवं ग्रामीण संपर्क मार्गों के किनारे उगी झाड़ियों, बबूल एवं विलायती बबूल हटाकर व्यवस्थित वृक्षारोपण कराने के निर्देश दिए।सीमौनी धाम मार्ग को विशेष हरित कॉरिडोर के रूप में विकसित किए जाने सहित ग्राम्य विकास विभाग द्वारा लगभग 76 प्रतिशत गड्ढा खोदाई कार्य पूर्ण, शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने एवं जियो-टैगिंग के साथ फोटो अपलोड करने तथा प्रत्येक विभाग को वृक्षारोपण के साथ पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु प्रभावी निगरानी व्यवस्था विकसित करने के निर्देश दिए। जनपद के सभी उचित दर विक्रेताओं (कोटेदारों) के यहां वृक्षारोपण कराने के निर्देश दिए गए कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत कार्यरत संस्थाओं को अपने कार्यक्षेत्रों में व्यापक वृक्षारोपण सुनिश्चित करने एवं सिंचाई विभाग को नहरों के किनारों पर, पशुपालन विभाग को गौ आश्रय स्थलों में तथा प्राविधिक शिक्षा विभाग को पॉलिटेक्निक परिसर में व्यापक वृक्षारोपण कराये। खनन पट्टाधारकों को पर्यावरणीय दायित्वों के अंतर्गत अनिवार्य रूप से वृक्षारोपण कराने तथा लापरवाही पर दण्डात्मक कार्रवाई के डीएम ने निर्देश दिए। वृक्षारोपण अभियान को केवल लक्ष्यपूर्ति तक सीमित न रखकर पर्यावरणीय भविष्य से जुड़े मिशन के रूप में संचालित करने पर डीएम ने जोर दिया। वर्ष 2025 में किए गए वृक्षारोपण का विभागवार सत्यापन कराने तथा ,2026 के प्रत्येक माह पौधों की जीवितता एवं संरक्षण संबंधी प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए निर्देशित किया। पौधारोपण की सफलता का आधार पौधों का जीवित रहना एवं वृक्ष के रूप में विकसित होना बताया। हर परिवार-एक फलदार पौधा’’ अभियान चलाकर प्रत्येक परिवार को वृक्षारोपण से जोड़ने की कार्ययोजना के तहत कहा कि खनन क्षेत्र, जल जीवन मिशन, कॉरपोरेट एजेंसियों एवं अन्य बड़े संस्थानों द्वारा बड़े पैमाने पर ग्रीन पैच विकसित किए जाएंगे। वृक्षारोपण कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग एवं पौधों के संरक्षण की जिम्मेदारी सुनिश्चित करने के अलावा ‘‘हरित बाँदा-समृद्ध बाँदा’’ के संकल्प को जनसहभागिता के माध्यम से जनआंदोलन का स्वरूप देने पर बल। डीएम ने पर्यावरण संरक्षण को समाज के प्रत्येक नागरिक की साझा जिम्मेदारी बताते हुए जनसहयोग से स्वच्छ, सुरक्षित एवं समृद्ध पर्यावरण के निर्माण का आह्वान किया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार पांडे अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व कुमार धर्मेंद्र आदि मौजूद रहे।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment