परीक्षा को लेकर किसी भी प्रकार की गड़बड़ी नहीं होनी चाहिए। सघन तलाशी के बाद ही अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया जाए। साथ ही केंद्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से शतत निगरानी भी की जाये। उपरोक्त निर्देश कमिश्नर ने केंद्रों के निरीक्षण के दौरान दिए।
आयुक्त चित्रकूटधाम मण्डल, बाँदा अजीत कुमार द्वारा जनपद में आयोजित होमगार्ड भर्ती परीक्षा का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कमिश्नर ने कई परीक्षा केन्द्रों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। तथा परीक्षा के निष्पक्ष एवं सुचारु संचालन हेतु आवश्यक निर्देश दिए। नगर पालिका बालिका विद्यालय परीक्षा केंद्र में कुल 480 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 384 अभ्यर्थी परीक्षा देते मिले। निरीक्षण के दौरान केन्द्र पर पेयजल,विद्युत आपूर्ति हेतु जनरेटर,पंखों की व्यवस्था एवं सीसीटीवी कैमरों की पर्याप्त व्यवस्था संतोषजनक पाई गई।खानकाह इंटर कॉलेज परीक्षा केन्द्र पर कुल 384 अभ्यर्थियों में से 307 अभ्यर्थी उपस्थित पाए गए। यहां भी सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित पाई गई। तथा परीक्षार्थियों के लिए इंतजाम ठीक मिले। आदर्श बजरंग विद्यालय परीक्षा केन्द्र पर कुल 480 अभ्यर्थियों में से 375 अभ्यर्थी उपस्थित रहे। इस केन्द्र पर 23 सीसीटीवी कैमरे स्थापित पाए गए। साथ ही ठंडे पेयजल हेतु आरओ, जनरेटर एवं पर्याप्त विद्युत एवं पंखों की व्यवस्था संतोषजनक मिली। आयुक्त ने निरीक्षण के दौरान निर्देशित किया कि परीक्षा की पारदर्शिता एवं निष्पक्षता बनाए रखने हेतु सीसीटीवी निगरानी व्यवस्था पूर्णतः सक्रिय रखी जाए। तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर तत्काल प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि परीक्षार्थियों की सुविधा सर्वोपरि है, अतः सभी मूलभूत व्यवस्थाएं निर्बाध रूप से संचालित रहनी चाहिए। समस्त केन्द्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित वातावरण में सम्पन्न हुई। प्रशासन द्वारा सुरक्षा एवं निगरानी के व्यापक प्रबंध सुनिश्चित किए गए थे, जिससे परीक्षा निष्पक्ष रूप से संपन्न हो सकी। आयुक्त ने सफल आयोजन हेतु समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि भविष्य में भी इसी प्रकार पारदर्शिता एवं सुव्यवस्था बनाए रखते हुए परीक्षाओं का संचालन सुनिश्चित किया जाए।