नवागंतुक जिलाधिकारी ने कार्यभार ग्रहण करने के साथ जनपद की कमान संभाली। पदभार ग्रहण करने के उपरांत डीएम ने कलेक्ट्रेट का निरीक्षण किया।
नवागंतुक जिलाधिकारी बांदा अमित आसेरी 2016 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। विगत दिनों जारी उन्हें डीएम बाँदा बनाकर भेजा गया है। डीएम ने मंगलवार को कोषागार पहुंचकर विधिवत चार्ज/कार्यभार ग्रहण किया। उन्होंने बताया कि इसके पूर्व वह विशेष सचिव,लोक निर्माण विभाग,उत्तर प्रदेश शासन, लखनऊ के पद पर कार्यरत रहे हैं। कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटलों का निरीक्षण किया। तथा उपस्थित कर्मचारियों से उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। जिलाधिकारी अमित आसेरी ने कहा कि शासन की योजनाओं एवं कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जाएगा। साथ ही निर्देश दिए कि जनपद के समग्र विकास के लिए सभी अधिकारी समन्वय के साथ कार्य करें।