पुलिस लाइन में चल रही जोन स्तरीय तीन दिवसीय अन्तर्जनपदीय पुलिस बास्केटबाल,हैंडबाल प्रतियोगिता का समापन हुआ। पुरूष बास्केटबॉल में बाँदा की टीम विजयी रही। पुलिस उपमहानिरीक्षक चित्रकूटधाम परिक्षेत्र ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते उन्हें पुरूस्कृत किया।
गौरतलब हो कि विगत 22 मार्च से पुलिस लाइन में
में चल रही 29वीं प्रयागराज जोन की 03 दिवसीय अन्तर्जनपदीय पुलिस बास्केटबाल,हैंडबाल प्रतियोगिता का मंगलवार को समापन हो गया है।प्रतियोगिता में प्रयागराज जोन की कुल 07 टीमों ने प्रतिभाग किया। जिसमें बांदा, महोबा,चित्रकूट, कौशाम्बी,फतेहपुर, प्रयागराज एवं प्रतापगढ़ जनपद की टीमो ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों द्वारा पूरे मनोयोग एवं खेलभावना का प्रदर्शन करते हुए अपना बेहतरीन प्रदर्शन किया। समापन समारोह में पुलिस उपमहानिरीक्षक चित्रकूटधाम परिक्षेत्र राजेश एस0 एवं पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल तथा सहायक एसपी मेविस टॉक के द्वारा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। टीम पुरुष बास्केटबाल में जनपद बांदा विजेता एवं प्रतापगढ उपविजेता रही। इसी प्रकार टीम महिला बास्केटबाल में जनपद प्रतापगढ विजेता एवं बांदा उपविजेता रही। साथ ही साथ टीम पुरुष हैण्डबाल में जनपद प्रयागराज विजेता एवं बांदा उपविजेता रही तथा टीम महिला हैण्डबाल में जनपद प्रतापगढ विजेता एवं बांदा उपविजेता रही। समापन समारोह में पुलिस उपमहानिरीक्षक चित्रकूटधाम परिक्षेत्र राजेश एस के द्वारा पूरे उत्साह एवं खेलभावना के साथ बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करने पर खिलाड़ियों तथा कोच स्टाफ को धन्यवाद दिया। डीआईजी ने खेलों के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि खेल में पुरस्कार जीतना महत्वपूर्ण नहीं है, बल्कि पूरे मनोयोग से खेलों में प्रतिभाग करना महत्वपूर्ण है। एसपी पलाश बंसल ने कहा कि खिताब से ज्यादा खिलाड़ियों का प्रदर्शन महत्वपूर्ण होता है। प्रतियोगिता के समापन के दौरान सहायक एसपी मेविस टॉक,सीओ ट्रैफिक प्रतिज्ञा सिंह,प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन बेलास यादव समेत भारी संख्या में दर्शक आदि उपस्थित रहे।