बाँदा-रामनवमी कार्यक्रम को लेकर बैठक हुई सम्पन्न,कार्यकारिणी का हुआ ऐलान

SHARE:

रामलीला मैदान में केंद्रीय रामनवमी महोत्सव समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत द्वारा की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी रामनवमी के पावन अवसर पर निकलने वाले भव्य बाइक जुलूस एवं राम जन्मोत्सव शोभायात्रा की रूपरेखा तैयार करना रहा।
संरक्षक मंडल द्वारा संगठन को मजबूती प्रदान करने हेतु नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। जिसमें अभिषेक पांडेय को अध्यक्ष,लव सिन्हा को महामंत्री,वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार वर्मा,कोषाध्यक्ष रजत रावत,संयुक्त महामंत्री रमाशंकर राजपूत,पंकज खटीक,शिवम चौरसिया,वरिष्ठ मंत्री बाबूराम निषाद,दीपक गुप्ता,उपाध्यक्ष विवेक कछवाह,शुभांशु खरे,यश राज गुप्ता,मनोज दीक्षित,विकास गुप्ता,सागर गोयल,कुलदीप नामदेव,मयंक निगम सोशल मीडिया प्रभारी,श्लोक द्विवेदी
मीडिया प्रभारी(प्रवक्ता) राहुल नामदेव को मनोनीत किया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि इस वर्ष रामनवमी का उत्सव अत्यंत भव्य और अनुशासित तरीके से मनाया जाएगा। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वह अभी से अपने-अपने दायित्वों के निर्वहन हेतु जुट जाएं।ताकि नगर में निकलने वाला जुलूस ऐतिहासिक बनाया जा सके।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment