लखनऊ-गैस सिलेंडर को लेकर नया अपडेट,35 दिन नहीं बल्कि 25 दिन में ही मिलेगा सिलेंडर

SHARE:

रसोई गैस सिलेंडर की बुंकिग बदलाव की खबर को मंत्रालय ने पूरी तरह से खारिज कर दिया है। 25 दिन में ही बुकिंग के बाद उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर मिलेगा।
रसोई गैस सिलिंडर के बुकिंग अंतराल में जो बड़ा बदलाव की खबर चली, उसे केंद्र सरकार ने पूरी तरह खारिज कर दिया है। पेट्रोलियम मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि बुकिंग नियमों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। साफ कहा गया है कि बुकिंग के लिए पुरानी व्यवस्था ही लागू रहेगी। रसोई गैस सिलिंडर की बुकिंग के नियमों में बदलाव की खबर को केंद्र सरकार ने पूरी तरह गलत बताया है। पेट्रोलियम मंत्रालय ने साफ किया कि पुरानी बुकिंग व्यवस्था ही जारी रहेगी।
यह था पूरा मामला
मंगलवार को आई जानकारी के अनुसार नई व्यवस्था में उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों और सामान्य उपभोक्ताओं के लिए रिफिल बुकिंग की समय सीमा अलग-अलग तय किए जाने की बात कही गई थी, जिसमें 5 किलो का ‘छोटू’ सिलिंडर उज्ज्वला लाभार्थियों को 16 दिन में, जबकि सामान्य उपभोक्ताओं को 9 दिन में मिलने के बारे में कहा गया था।
बुकिंग की समयसीमा में नही होगा बदलाव
मंत्रालय ने कहा कि एलपीजी रीफिल बुकिंग की मौजूदा समयसीमा पहले की तरह ही लागू रहेगी। शहरी क्षेत्रों में 25 दिन और ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन, जो सभी प्रकार के कनेक्शनों पर समान रूप से लागू है।
दोहरे कनेक्शन धारकों बना हुआ था भय
गैस सिलिंडर की किल्लत और जमाखोरी पर लगाम लगाने के लिए तेल कंपनियों द्वारा सॉफ्टवेयर में बदलाव की खबर से वे उपभोक्ता परेशान थे, जिनके पास दो सिलिंडर हैं। उन ग्राहकों को रिफिल बुक करने के लिए कम से कम 35 दिनों का इंतजार करने के लिए नियम तैयार किया गया था।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment