बाँदा-अवैध कब्जों की शिकायत पर तत्काल ले एक्शन,शिकायतों का समय से कराये समाधान

SHARE:

जहां भी अवैध कब्जो की शिकायते हो, उनका तत्काल प्रभाव में निराकरण किया जाने के कमिश्नर ने निर्देश दिए हैं।
चित्रकूटधाम मंडल के आयुक्त अजीत कुमार ने पुलिस उपमहानिरीक्षक, चित्रकूटधाम परिक्षेत्र, बाँदा के साथ शनिवार को तहसील पैलानी में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने आमजन की समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना तथा संबंधित अधिकारियों को सभी शिकायतों का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। समाधान दिवस के दौरान प्राप्त शिकायतों में पांच शिकायतें अवैध अतिक्रमण से संबंधित थीं। इस पर आयुक्त ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तहसीलदार, पैलानी को निर्देश दिए कि राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम गठित कर तत्काल मौके पर पहुंचकर अवैध अतिक्रमण हटाने की प्रभावी कार्रवाई की जाए। आयुक्त ने स्पष्ट कहा कि किसी भी परिस्थिति में अवैध अतिक्रमण को संरक्षण नहीं दिया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की मंशा के अनुरूप निष्पक्ष, प्रभावी एवं समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करते हुए प्रत्येक कार्रवाई की विस्तृत अनुपालन आख्या फोटोग्राफ सहित आयुक्त कार्यालय को उपलब्ध कराई जाए।
उन्होंने कहा कि सार्वजनिक भूमि एवं सरकारी संपत्तियों पर अवैध कब्जे किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं हैं। ऐसे मामलों में संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय करते हुए कानून के अनुरूप कठोर कार्रवाई की जाएगी, ताकि सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया जा सके और आमजन के हितों की रक्षा सुनिश्चित हो। समाधान दिवस के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे और प्राप्त शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment