बाँदा-अखिलेश यादव के हिरासत लिए जाने को लेकर सपा ने किया प्रदर्शन

SHARE:

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को दिल्ली में हिरासत में लिए जाने के विरोध में मंगलवार रात सपा कार्यकर्ताओं ने शहर में विरोध मार्च निकालकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।कार्यकर्ताओं ने कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है, जिसका समाजवादी पार्टी पुरजोर विरोध करती है। प्रदर्शनकारियों ने सरकार की कार्रवाई को अलोकतांत्रिक बताते हुए इसे राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से प्रेरित बताया। प्रदर्शन में पूर्व चेयरमैन मोहन साहू,राजकुमार गुप्ता, उमेश यादव,सपा नेता विदित त्रिपाठी,आमिर खान,प्रमोद गुप्ता,नीलम और एजाज सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल रहे। सभी ने शांतिपूर्ण ढंग से विरोध दर्ज कराया और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा की मांग की। प्रदर्शन के दौरान पुलिस बल भी तैनात रहा। पुलिस अधिकारियों के अनुसार पूरे घटनाक्रम के दौरान कानून-व्यवस्था पूरी तरह सामान्य रही और कार्यक्रम शांतिपूर्वक संपन्न हुआ।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई