बाँदा-करंट के लगने से भाई-बहन की हुई दर्दनाक मौत

SHARE:

पंखे में करंट के उतरने से भाई-बहन की दर्दनाक मौत हो गई। मौत के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जनपद के कोतवाली नगर क्षेत्र के तिंदवारा गांव निवासी शनि 3 वर्ष पुत्र बच्चू शुक्रवार की सुबह कमरे में खेल रहा था। बगल में फर्राटा पंखा चल रहा था। इसी दौरान शनि ने पंखा छू लिया। जिससे उसे करंट लग गया और वह पंखे में चिपक गया। करंट में चिपका देख बड़ी बहन प्रियांशी 5 बचाने पहुंच गई तो वह भी पंखे में चिपक गई। दोनो को पंखा चिपका देख नजदीक में खड़ी छोटी बहन प्रयांजली ने देखा,तब घटना की जानकारी मां सुशीला को जानकारी दी। मां सुशीला मौके पर पहुंची। तत्काल पंखे को अलग किया। दोनो अचेत अवस्था मे रानी दुर्गावती मेंडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। जहां देखने के बाद डॉक्टरो ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। इधर पुलिस ने पंचनामे के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए पुलिस ने भेजा है।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई