ई-रिक्शा सवार के साथ हुई टप्पे बाजी की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने टप्पेबाजी पति-पत्नी को पकड़ा है। जिनके पास से 15 हजार की नगदी भी बरामद हुई है।
पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा चोरी, वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना अतर्रा पुलिस द्वारा अन्तर्राज्यीय चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए अभियुक्त पति-पत्नी को गिरफ्तार किया गया है। सीओ अतर्रा प्रवीण कुमार ने बताया गौरतलब हो कि शनिवार को थाना अतर्रा क्षेत्र के रहने वाले जगप्रसाद त्रिवेदी ई रिक्शा से जा रहा था। रिक्शा में एक महिला व पुरुष भी बैठे थे। तभी रिक्शा से जाते समय कस्बा अतर्रा में ई-रिक्शें में उसके साथ 15000 रुपए चोरी/टप्पेबाजी की घटना घटित हो गई। सूचना मिलने पर एसपी पलाश बंसल ने सीओ प्रवीण कुमार के पर्यवेक्षण में टीम का गठन किया। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी। अतर्रा पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज व मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त बाकरअली पुत्र मुन्शी निवासी सरवई जनपद छतरपुर तथा उसकी पत्नी नजमा पत्नी बाकर अली को बांदा रोड़ नहर पुलिया कस्बा अतर्रा से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तों से कड़ाई से पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि उनके द्वारा आस-पास के जनपदों मे भीड़-भाड़ वाले इलाकों में चोरी/टप्पेबाजी की घटनाओं को अंजाम दिया जाता है। सीओ ने बताया कि इस संबंध में गहनता से जांच की जा रही है कि इनके गिरोह में और कितने लोग सम्मलित हैं तथा इनके आपराधिक इतिहास की जानकारी जा रही है।अभियुक्तों के कब्जे से चोरी के 15000 रुपए बरामद हुए हैं। गिरफ्तारी करने वाली टीम में अतर्रा थानाध्यक्ष,उप निरीक्षक संजीव चौबे,सुरेन्द्र प्रताप,पूजा रैकवार,आरक्षी पंकज द्विवेदी,राजीत यादव शामिल रहे।