फिरोजाबाद-घर में चल रहा था देह व्यापार, पुलिस ने मारा छापा,नजारा देखकर हुई दंग

SHARE:

घर पर चल रहे देह व्यापार के अड्डे पर छापेमारी करते हुए पुलिस संचालिका सहित दो युवकों आपत्तिजनक हालत में पकड़ा है। वहीं मौके से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई है।
फिरोजाबाद के थाना लाइनपार क्षेत्र के रेलवे माल गोदाम के सामने वाली गली में देह व्यापार गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। इस अवैध अड्डे पर पुलिस ने ऑनलाइन मिली शिकायत के आधार पर छापामारी की। यहां से दो पुरुषों और दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। इस पूरी कार्रवाई की शुरुआत एक डिजिटल इनपुट से हुई। सीओ सिटी प्रवीण कुमार तिवारी को थाना लाइनपार की आधिकारिक ईमेल आईडी पर रेलवे माल गोदाम के पास स्थित एक मकान में देह व्यापार चलने की सूचना प्राप्त हुई थी। पुलिस टीम ने जाल बिछाया। पुलिस टीम जब रामबेटी उर्फ बंदरिया निवासी आजाद नगर, लाइनपार के घर पहुंची, तो वहां भगदड़ मच गई। घर के अंदर बने कमरों से दो पुरुषों और एक महिला ने आपत्तिजनक अवस्था में भागने का प्रयास किया, जिन्हें पुलिसकर्मियों ने घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पकड़ी गई महिला ने बताया कि वह गरीबी और मजबूरी के कारण रामबेटी के संपर्क में आई थी। जो ग्राहकों से मोटी रकम वसूल कर धंधा संचालित करती है। पुलिस ने मौके से रामबेटी उर्फ बंदरिया, देह व्यापार में शामिल रसूलपुर की एक महिला ग्राहक दिनेश कुमार शर्मा निवासी नई बस्ती,थाना दक्षिण और रामजी निवासी छपट्टी,जिला इटावा को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक सामग्री और नकदी बरामद की है। इसके अलावा कुल 7,247 रुपये, 2 स्मार्टफोन आदि बरामद किए। सीओ सिटी प्रवीण कुमार तिवारी ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी थाना लाइनपार में दर्ज कराई। शुक्रवार को इंस्पेक्टर रमित आर्य की टीम ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। जहां उन्हें जेल भेज दिया गया है।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment