बाँदा-मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर तैयारियां हुई तेज,एडीजी ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

SHARE:

जनपद में सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने दौरे को लेकर तैयारियां काफी हद तक तेज हो गई है। पुलिस तथा प्रशासनिक अधिकारी लगातार सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं। ताकि व्यवस्था में किसी भी प्रकार की कोई कमी न रहे।

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जनपद में तैयारियां तेज हो गई है। कार्यक्रम के दृष्टिगत रविवार को अपर पुलिस महानिदेशक जोन प्रयागराज ज्योति नारायण ने पुलिस उपमहानिरीक्षक चित्रकूट धाम राजेश एस,पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल तथा अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ पुलिस लाइन एवं कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस लाइन में सुरक्षा व्यवस्था,ड्यूटी प्लान,पुलिस बल की उपलब्धता,वाहन व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक तैयारियों का एडीजी के द्वारा जायजा लिया गया।इसके उपरांत कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा घेरा,प्रवेश एवं निकास मार्ग,वीवीआईपी मूवमेंट,बैरिकेडिंग,पार्किंग व्यवस्था,यातायात प्रबंधन,भीड़ नियंत्रण,अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाओं सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का सूक्ष्म निरीक्षण किया गया। अपर पुलिस महानिदेशक ज्योति नारायण ने निर्देशित किया कि कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए। सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने दायित्वों का पूर्ण निष्ठा एवं सतर्कता के साथ निर्वहन करें। यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने,पार्किंग स्थलों का सुव्यवस्थित संचालन सुनिश्चित करने तथा आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो,इसके लिए समुचित कार्ययोजना के अनुरूप आवश्यक प्रबंध किए जाएं। साथ ही यह भी निर्देशित किया कि सभी सुरक्षा व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाएं। कार्यक्रम स्थल पर प्रत्येक बिंदु पर प्रभावी निगरानी रखी जाए । उन्होंने अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए कार्यक्रम को सकुशल,शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एएसपी शिवराज,सहायक एसपी मेविस टॉक आदि मौजूद रहे। गौरतलब हो कि आगामी 9 जुलाई को जनपद में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जनपद के दौरा प्रस्तावित है। जिसकी तैयारियां जोर शोर से चल रहीं हैं। हालांकि मिनट टू मिनट कार्यक्रम न आने के चलते आगे का कोई भी कार्यक्रम क्लियर नहीं है।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई