बाँदा-पहले दिन सकुशल निपटी पुलिस भर्ती परीक्षा,अधिकारी रहे भृमणशील

SHARE:

जनपद में पुलिस भर्ती परीक्षा पहले दिन सकुशल निपटी। परीक्षा को लेकर पुलिस तथा प्रशासनिक अधिकारी लगातार चौकन्ना रहे। आयुक्त तथा डीआईजी ने भी कई केंद्रों में जाकर परीक्षा का जायजा लिया।
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की भर्ती परीक्षा सोमवार को सकुशल संपन्न हुई। परीक्षा 08, 09 एवं 10 जून 2026 को आयोजित होगी। परीक्षा को सकुशल,निष्पक्ष, नकलविहीन एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने हेतु चित्रकूटधाम परिक्षेत्र के जनपदों में व्यापक सुरक्षा एवं निगरानी व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। आयुक्त अजीत कुमार,पुलिस उपमहानिरीक्षक, चित्रकूटधाम परिक्षेत्र राजेश एस ने पं0 जे.एन.पी.जी कॉलेज व नगर पालिका बालिका उ0मा0 विद्यालय जनपद बांदा के परीक्षा केन्द्रों का भ्रमण कर परीक्षा की तैयारियों एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। परीक्षा केन्द्रों पर अभ्यर्थियों के प्रवेश एवं निकास व्यवस्था,सीसीटीवी निगरानी,कंट्रोल रूम संचालन,प्रश्नपत्रों की सुरक्षा,पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती तथा यातायात प्रबंधन सहित सभी व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाए रखने के कमिश्नर अजीत कुमार ने निर्देश दिए हैं। परीक्षा की शुचिता एवं पारदर्शिता बनाए रखने के लिए जोनल एवं सेक्टर स्तर पर अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। सभी परीक्षा केन्द्रों पर सतत निगरानी रखी जाएगी तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता,नकल अथवा अनुचित साधनों के प्रयोग के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। पुलिस उपमहानिरीक्षक राजेश एस द्वारा निर्देशित किया गया है कि परीक्षा केन्द्रों पर आने वाले अभ्यर्थियों की सघन चेकिंग की जाए तथा प्रतिबंधित एवं इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को परीक्षा केन्द्रों में ले जाने से पूर्णतः रोका जाए। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर विशेष नजर रखते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखी जाए।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment