स्वास्थ्य समिति की बैठक में डीएम ने सम्बंधित अधिकारियों की जमकर क्लास ली। पूर्व में दिए निर्देशो की समीक्षा करते हुए आयुष्मान योजना की प्रगति को बढ़ाने के साथ जन औषधि संचालको को आवश्यक निर्देश दिए।
सोमवार को जिलाधिकारी अमित आसेरी की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में पूर्व में दिए गए निर्देशों की डीएम ने अनुपालन की समीक्षा की। डीएम ने निर्देश दिए कि आयुष्मान योजना की प्रगति को बढ़ाने के साथ जन औषधि संचालक को निर्देश दिए। इसके अलावा डीएम ने कहा कि समस्त जन औषधि केंद्रों में मानक के अनुरूप दवाइयां एवं इक्विपमेंट उपलब्ध हों तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कमासिन का भी केंद्र चालू करवाएं। प्राचार्य रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज को निर्देशित किया कि मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों को निर्देश जारी करें कि कोई भी चिकित्सक ब्रांडेड दवाइयां न लिखें। जो मेडिकल कॉलेज और जन औषधि केंद्र में दवाइयां उपलब्ध हैं। उन्हीं को लिखें। परिवार नियोजन कार्यक्रम के अंतर्गत महिला एवं पुरुष नसबंदी की प्रगति बढ़ने के निदेश दिए। जननी सुरक्षा योजना के अंतर्गत समस्त लाभार्थियों के लंबित भुगतान तत्काल करने के निर्देश दिए गए। निजी चिकित्सालयों के आयुष्मान योजना के लंबित भुगतान कराने के निर्देश डीएम ने मुख्य चिकित्साधिकारी को दिए। टीकाकरण के अंतर्गत पूर्ण प्रतिरक्षण एवं गर्भवती महिलाओं के पोषण पुनर्वास केंद्रों में बच्चों को भर्ती करने हेतु जिला कार्यक्रम अधिकारी आईसीडीएस को भी निर्देशित किया गया। डीएम ने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया कि एन एच एम के अंतर्गत जितने भी रिक्त पद हैं। उनको भरने हेतु के शासन को पत्र लिखवाएं। जहाँ पर चिकित्सकों की कमी है, नियमानुसार जिले से वाक् इन इंटरव्यू से नियुक्ति करवाई जाए। एम्बुलेंस जिला समन्वय को निर्देशित किया गया कि समयानुसार मरीजों को तत्काल एम्बुलेंस उपलब्ध कराएं। जिससे समय पर मरीज को इलाज मिल सके।