मौत के आगे जिंदगी से शिवानी हमेशा-हमेशा के लिए हार गई। पांच दिन पहले ट्रेन में वह जहर खुरानी की शिकार हुई। जिसका जिला अस्पताल में उपचार चल रहा था।
जानकारी के अनुसार महोबा जनपद के रतौली गांव निवासी 28 वर्षीय शिवानी पत्नी खिल्लू अपने पति के साथ होली का त्यौहार मनाने मायके धनवाद विहार गई थी। त्यौहार होने के बाद वह 11 मार्च को चम्बल एक्सप्रेस में बैठकर वापस अपनी ससुराल जा रही थी। शिवानी जनरल बोगी की ऊपर वाली सीट पर लेटी थी। तभी पंड़ित के भेष में आया बाबा उसके बगल में बैठ गया। इसी बीच बाबा उसका भविष्य बताने लगा। विचार करते हुए उसे प्रसाद के रूप में जहरीला पदार्थ खिला दिया। प्रसाद खाते ही शिवानी अचेत हो गई। इसी बीच बाबा उसके जेवर तथा नगदी लेकर फरार हो गया। बांदा में जीआरपी और आरपीएफ ने शिवानी को ट्रेन से नीचे उतार कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामे के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।