शनिवार को जनपद के सभी थानों पर समाधान दिवस का आयोजन किया गया। पुलिस तथा राजस्व अधिकारियों ने बैठकर पीड़ितों की समस्याएं सुनी। मण्डलायुक्त तथा पुलिस उपमहानिरीक्षक चित्रकूटधाम ने कोतवाली नगर तथा जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने थाना तिन्दवारी में जन शिकायतें सुनी।
जनशिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा दिये आदेशों के क्रम में महीने के दूसरे शनिवार को जनपद के समस्त थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया।जिसमें पुलिस व राजस्व विभाग के अधिकारियों की संयुक्त टीम द्वारा समस्त थानों में जनता की शिकायतें सुन उनका निस्तारण किया गया। थाना समाधान दिवस पर मण्डलायुक्त चित्रकूटधाम मण्डल अजीत कुमार व पुलिस उपमहानिरीक्षक चित्रकूटधाम परिक्षेत्र राजेश एस के द्वारा थाना कोतवाली नगर में जनता की शिकायतों को सुन उनके निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। उनके समक्ष कुल 8 शिकायते आई। इस दौरान कमिश्नर अजीत कुमार ने निर्देश दिए कि शिकायतों को समयबद्ध तरीके से निस्तारण कराये। डीआईजी राजेश एस ने कहा कि पुलिस तथा राजस्व की टीमे आपसी सामंजस्य बनाकर शिकायतों का समाधान कराये। इस दौरान एएसपी शिवराज,सहायक एसपी मेविस टॉक भी मौजूद रही। जिलाधिकारी जे0 रीभा,पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने थाना तिंदवारी पहुंचकर समाधान दिवस पर समस्याएं सुनी। उनके समक्ष कुल शिकायते आई। जिस पर उन्होंने समाधान कराये जाने के निर्देश दिए। डीएम जे रीभा ने निर्देश दिए कि जमीन से सम्बंधित मामलों का पहले मौका मुआयना जरूर करें। एसपी पलाश बंसल ने निर्देश देते हुए कहा कि बिना किसी भेदभाव के समस्याओं का निस्तारण कराये। सीओ बबेरू सौरभ सिंह ने थाना मरका पहुंचकर पीड़ितों की समस्यायें सुनी। सीओ अतर्रा कृष्णकांत त्रिपाठी ने थाना बदौसा में शिकायते सुनते हुए निस्तारण के लिए टीमो को मौके के लिए रवाना किया। सीओ कृष्णकांत त्रिपाठी ने नरैनी तो सीओ सदर ने चिल्ला थाने में जनसुनवाई की। इसी क्रम में जनपद के समस्त थानों पर जनसुनवाई की गयी तथा जनता की शिकायतों/समस्याओं को सुन उनका निस्तारण किया गया। थाना समाधान दिवस पर जनपद में कुल 63 शिकायतें प्राप्त हुई। जिसमें से 27 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। जबकि शेष शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु टीम का गठन किया गया है।