घर जा रहे मजदूर पर तीन लोगों ने चाकू से हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गया। उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार शहर के छाबी तालाब निवासी 25 वर्षीय अरविंद पुत्र रमेंश मजदूरी करता है। वह सोमवार की दोपहर मजदूरी करने के बाद घर जा रहा था। तभी घर के नजदीक पड़ोसी युवक राहुल से विवाद हो गया। अरविद ने उसे गाली गलौज कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद बढ़ गया। विवाद इतना बढ गया कि तीन लोगो ने उसे ऊपर चाकू से हमला कर दिया। जिससे वह लहूलुहान होकर वही गिर पड़ा। शोर गुल सुनकर आस पास के लोग मौके पर पहुंच गए। किसी तहर समझा बुझाकर मामले को शांत कराया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजन उसे कोतवाली ले गए। पुलिस ने घायल का जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।