बाँदा-मंडल में लागू किया जाए फसलवार स्थिति तथा ऋण वितरण सम्बन्धी बाँदा का मॉडल

SHARE:

जनपद बाँदा में सहकारी समितियों के स्तर पर किसानों की जोत,सदस्य संख्या,फसलवार स्थिति तथा ऋण वितरण एवं वसूली की विस्तृत समीक्षा कर एक प्रभावी कार्ययोजना तैयार की गई है। इस मॉडल को मंडल के सभी जनपदों में लागू करायें।
जिला सहकारी बैंक द्वारा अल्पकालीन ऋण वितरण एवं वसूली की समीक्षा करते हुए आयुक्त अजीत कुमार ने निर्देश दिए कि मंडल के सभी जनपद बांदा मॉडल का अनुसरण करें। उन्होंने कहा कि जनपद बांदा में जिलाधिकारी अमित आसेरी के द्वारा सहकारी समितियों के स्तर पर किसानों की जोत,सदस्य संख्या,फसलवार स्थिति तथा ऋण वितरण एवं वसूली की विस्तृत समीक्षा कर एक प्रभावी कार्ययोजना तैयार की गई है। जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं।
आयुक्त अजीत कुमार ने निर्देशित किया कि प्रत्येक सहकारी समिति का विस्तृत डाटा तैयार किया जाए। जिसमें समिति के कुल सदस्य,उनकी कृषि योग्य भूमि,खरीफ एवं रबी फसलों का विवरण,ऋण वितरण की स्थिति तथा वसूली की प्रगति शामिल हो। उन्होंने कहा कि डेटा आधारित मॉनिटरिंग से पात्र किसानों तक ऋण सुविधाएं समय से पहुंचेंगी तथा ऋण वसूली में भी सुधार होगा। कमिश्नर अजीत कुमार ने सभी जिलाधिकारियों एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को सहकारी ऋण योजनाओं का अधिकतम लाभ दिलाने के लिए नियमित समीक्षा की जाए तथा बांदा जनपद में अपनाई जा रही अच्छी कार्यप्रणालियों को मंडल के अन्य जनपदों में भी लागू किया जाए।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment