बाँदा-ससुराल में विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान, परिवार में मचा कोहराम

SHARE:

विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कमरे के अंदर उसका शव फंदे पर लटकता मिलने से परिवार में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मरका गांव निवासी रामबहादुर ने बताया कि उसकी 24 वर्षीय बहू गुड़िया पत्नी लवलेश गुरुवार सुबह अपने मायके बाकल गांव में भतीजी के मुंडन संस्कार में शामिल होने गई थी। शाम को उसका भाई उसे ससुराल छोड़कर गया था। इसके बाद गुड़िया कमरे के अंदर चली गई। काफी देर तक बाहर नहीं निकलने पर उसकी दादी सास कुसमरिया ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। किसी तरह दरवाजा खोलकर अंदर पहुंचने पर गुड़िया का शव छप्पर की धन्नी में दुपट्टे के सहारे फंदे पर लटका मिला। यह दृश्य देखकर दादी सास चीख पड़ी। शोर सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए।
घटना के समय खेत में थे पति और ससुर
परिजनों के मुताबिक, घटना के समय मृतका का पति लवलेश खेत जोतने गया था, जबकि ससुर रामबहादुर खेत में पानी लगा रहा था। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में मातम छा गया।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई