बाँदा-स्काउट एवं गाइड की 70वीं जनपदीय रैली का शुभारंभ

SHARE:

भारत स्काउट एंड गाइड उत्तर प्रदेश की 70वीं जनपदीय स्काउट एवं गाइड रैली का शुभारंभ हुआ। आयोजन में विभिन्न विद्यालयों की टीमों ने प्रतिभाग किया। पहले दिन टीमों का आगमन और पंजीकरण कराया गया। कार्यक्रम के दौरान स्काउट परंपराओं के अनुरूप ध्वज को सलामी देकर आयोजन की शुरुआत की गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला विद्यालय निरीक्षक दिनेश कुमार ने स्काउट ध्वज को सलामी दी तथा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर रैली का शुभारंभ किया। इस अवसर पर आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य मेजर मिथलेश कुमार पांडेय ने जिला विद्यालय निरीक्षक दिनेश कुमार को माला पहनाकर एवं बैज अलंकृत कर सम्मानित किया।
विभिन्न विद्यालयों की टीमों ने कराया पंजीकरण
रैली में शामिल होने के लिए विभिन्न विद्यालयों की टीमों का आगमन हुआ और उनका पंजीकरण कराया गया। कार्यक्रम में प्रादेशिक कमिश्नर शिव प्रताप, जिला प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट अशोक कुमार, जिला प्रशिक्षण आयुक्त गाइड आराधना गौतम, पनगरा इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राजकिशोर शुक्ला, खपटिहा इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य महेंद्र कुमार, ब्रह्म विज्ञान इंटर कॉलेज अतर्रा के प्रधानाचार्य शिव दत्त त्रिपाठी तथा डीएवी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. आनंद गुप्ता मौजूद रहे।
स्काउट-गाइड पदाधिकारियों की रही सहभागिता
कार्यक्रम में स्मिता द्विवेदी एचडब्ल्यूबी, श्रीमती तारा शर्मा एचडब्ल्यूबी, जिला आयुक्त बुलबुल सुधा सिंह राजपूत, मंगल प्रसाद, कप्तान सिंह, रोवर विवेक सिंह, सुशील, विष्णु एवं नीरज सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अरुण अग्रहरी ने किया।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई