मैरिज हाल से स्कूटी लेकर घर लौट रहे स्वास्थ्य कर्मी को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल स्वास्थ्य कर्मी की मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
अतर्रा थाना क्षेत्र के भागवत नगर निवासी उमाकांत (42) पुत्र नत्थूराम रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में वार्ड ब्वॉय के पद पर तैनात थे।8 शुक्रवार रात उमाकांत अपनी भांजी की सगाई का सामान उतरवाने अतर्रा स्थित एक मैरिज हाल गए थे। कानपुर से सगाई का सामान आया था। सामान उतरवाने के बाद वह स्कूटी से घर लौट रहे थे। बैंक के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद कार चालक वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस घायल उमाकांत को उठाकर रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज ले गई, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। तलाशी के दौरान उमाकांत के पास मिले मोबाइल नंबर के जरिए पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। मौत की खबर मिलते ही परिवार के लोग मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विनोद ने बताया कि 15 अक्टूबर को उनकी भांजी की सगाई होनी थी। इसी कार्यक्रम की तैयारी के लिए उमाकांत मैरिज हाल में सामान उतरवाने गए थे। घर लौटते समय हादसे ने परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया। सगाई की तैयारियों के बीच मातम
भांजी की सगाई के लिए सामान उतरवाने गए उमाकांत की हादसे में मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। घटना की खबर मिलते ही परिजन मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। कार छोड़कर चालक फरार
हादसे के बाद कार चालक वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के संबंध में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
दोहराव घटाकर खबर संक्षिप्त करें