बाँदा-गैंगस्टर एक्ट के मामले में गैंग लीडर गिरफ्तार,काफी समय से चल रहा था वांटेड

SHARE:

गैंगस्टर एक्ट के मामले में वांछित चल रहे गैंग लीडर को पुलिस ने दबोच लिया है। अभियुक्त पेशेवर मादक तस्कर है। उसके विरुद्ध कई मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु की जा रही कार्यवाही के क्रम में थाना कालिंजर पुलिस द्वारा गिरोह बनाकर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गैंगस्टर एक्ट के वांछित अभियुक्त (गैंग लीडर) मंगल पुत्र नत्थू निवासी मवई थाना कोतवाली नगर को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्त मंगल एक संगठित रुप से अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले अतंर्राज्यीय गिरोह का गैंग लीडर है। जो अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करता है। लगातार तस्करी करने के चलते एसपी पलाश बंसल ने गैंगस्टर एक्ट के मुकदमा कायम करने के निर्देश दिये थे। थाना गिरवां में गैंगस्टर एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया था। जिसकी विवेचना प्रभारी निरीक्षक थाना कालिंजर द्वारा की जा रही थी और अभियुक्त काफी समय से वांछित चल रहा था। जिसे थाना कालिंजर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त को थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के करिया नाला हनुमान मंदिर मोड़ से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक कालिंजर सुखराम सिंह,उप निरीक्षक रणजीत बहादुर सिंह,आरक्षी यादवेन्द्र सिंह,विमलेश सरोज,आरती शामिल रहे।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई