प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अन्तर्गत बीमित कृषकों को क्षतिपूर्ति के वितरण का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे किसानों को फसल बीमा से सम्बंधित चेक प्रदान किये गए।
सोमवार को जिलाधिकारी अमित आसेरी की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अन्तर्गत बीमित कृषकों को क्षतिपूर्ति के वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के शुरुआत में उप कृषि निदेशक डॉ० अभय कुमार सिंह यादव द्वारा कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुये फसल बीमा योजना की विस्तृत जानकारी कृषकों को प्रदान की एवं आग्रह किया कि अधिक से अधिक किसान भाई अपना फसल बीमा करायें। उनके द्वारा फार्मर रजिस्ट्री कराने हेतु आग्रह किया गया। कार्यक्रम में जिला कृषि अधिकारी संजय कुमार द्वारा कृषि निवेशों की उपलब्धता एवं फसल बीमा योजना की विस्तृत जानकारी प्रदान की। जिला उद्यान अधिकारी केशवराम बौधरी द्वारा उद्यान विभाग की विभिन्न योजनाओं का लाभ किसान भाई किस प्रकार से प्राप्त कर सकते है, इससे सम्बंधित विस्तृत जानकारी उपलब्ध करायी। ब्लाक प्रमुख नरैनी मनफूल सिंह पटेल के द्वारा कृषकों को फसल बीमा कराकर कृषि में प्राकृतिक आपदाओं से बचाव एवं उनसे हुये नुकसान की भरपायी हेतु लाभकारी बताते हुये बढ़चढ़ कर फसल बीमा कराने हेतु कृषकों से आग्रह किया गया।कार्यक्रम की अगली कड़ी में जिला पंचायत अध्यक्ष के द्वारा योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु सोशल मीडिया संसाधनों का उपयोग कर अधिक से अधिक किसानों के मध्य पहुँचाने हेतु उपस्थित अधिकारियों से आग्रह किया। एवं उपस्थित कृषकों से अनुरोध किया कि आप लोग वर्तमान सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं का लाभ प्राप्त करें। जिससे हमारे जनपद एवं देश का विकास सम्भव हो सके। जिलाधिकारी अमित आसेरी ने कार्यकम की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुये मुख्य विकास अधिकारी से योजना में लीडरोल अदा करते हुये अधिक से अधिक बीमा कराने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही उपस्थित कृषकों से आग्रह किया कि अपने आसपास के कृषकों को भी योजना की जानकारी प्रदान करते हुये प्रचार-प्रसार करें। जिससे दैवीय आपदाओं की स्थिति में कृषकों को योजना से लाभ प्राप्त हो सके। साथ ही जोखिम को कम किया जा सके।कार्यक्रम में योजनान्तर्गत रूद्धप्रताप सिंह निवासी खप्टिहाकला को 87468, पुष्पराज सिंह निवासी बसरही को 83237, अवधेश कुमार निवासी सया को 55533,भगवानदीन निवासी बांधापुरवा को 30150 एवं श्रीमती मीरा देवी निवासी निलाथू को 22472 के डेमो चेक प्रदान करते हुये सम्मानित किया गया। योजनान्तर्गत जनपद में कुल 23487084 धनराशि का वन क्लिक के माध्यम से कृषकों के बैंक एकाउण्ट मे हस्तान्तरित की गयी।