बाँदा-सब्जी की रखवाली करते समय युवक को लाठी से पीटा

SHARE:

नदी किनारे सब्जी की बारी में सो रहे युवक पर सोते समय लाठी से हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गया। उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार कोतवाली नगर क्षेत्र के दरदा बृम्हा डेरा निवासी 42 वर्षीय गुलासी निषाद पुत्र रामसिंह केन नदी किनारे सब्जी की बारी लगाए हुए है। बताया कि वह रविवार की रात बारी में सो रहा था। दयाराम आया और उसके ऊपर अकारण लाठी से हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गया। शोर मचाने पर हमला वर मौके से फरार हो गया। उपचार के लिए घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित घायल ने मामले की सूचना पुलिस को दी है। घायल का कहना है कि हमलावर से उसकी किसी भी प्रकार की कोई रंजिस नही है।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment